भारत के सुप्रसिद्ध लेखक Manoj muntasir अब नए विवाद मे पड़ गये हैं। हाल ही में Manoj muntasir ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैडल से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने औरंगज़ेब की कब्र पर शौचालय बनाने की मांग की है।
दरसल यहां पर Manoj muntasir ने औरंगज़ेब के समर्थकों के ऊपर तंज करते हुए कहा है की, जिस तरह राम मंदिर पर लोग अस्पताल और स्कूल बनाने की मांग कर रहे थे। उसी तरह मैं भी सरकार से मांग करता हूं कि औरंगज़ेब की कब्र उखाड़ कर फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उस पर शौचालय बनाना चाहिए। क्या है पूरा मामला इस पर बात करेंगे उससे पहले आपको बता दे की आखिर कौन है मनोज मुंतशिर?
Manoj muntasir कौन है?
Manoj muntasir का वास्तविक नाम मनोज शुक्ला है। मनोज मुंतशिर शुक्ला भारत के सुप्रसिद्ध लेखक है। जिन्होंने “राम सिया राम”, “तेरी मिट्टी मे मिल जावा” के अलावा “हमनवा मेरे”, “तेरे रश्के कमर” जैसे कयी प्रसिद्ध गाने अपनी कलम से लिखे हैं, और इसके आलावा माने जाने कवि भी हैं। पिछले साल आदिपुरष फिल्म को लेकर मनोज मुंतशिर की काफी आलोचना हुई थी। और अब औरंगज़ेब की कब्र पर शौचालय बनाने की मांग से Manoj muntasir नए विवाद मे पड़ गये हैँ। अपनी इस वीडियो में Manoj muntasir उन लोगो पर भी हमला बोला है जो लोग कहते हैं की किसी के बाप का हिन्दोस्तान नहीं है।

क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग चल रही है, क्योकी मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र छत्रपती सम्भा जी महराज नगर में बनी है। लोगो का कहना है की छत्रपती सम्भा जी महराज के नाम से बने शहर में औरंगजेब की कब्र का क्या काम। वास्तव में ये सही भी है, क्यूकी औरंगजेब ने छत्रपती सम्भा जी महराज की बड़ी ही क्रूरता से हत्या की थी। उन्हे कई दिनों तक बंदी बनाकर रखा था और बंदी बने छत्रपती सम्भा जी महराज को कठोर यातनाएं दी थी। ऐसी यातनाएं जिन्हे कोई भी इंसान जिसके अंदर जरा सी भी इंसानियत होती वो दूसरे इंसान के साथ करने की सोच भी नहीं सकता था।
और फिर ऐसे औरंगजेब को चाहने वाले उसका महिमा मंडन करने मैदान में उतर गये। उन औरंगजेब प्रेमियों को अपना प्रेम दिखाना बड़ा भारी पड़ गया। और इसी कड़ी में Manoj muntasir ने भी एक वीडियो अपने एक्स (सोशल मीड़िया प्लेटफार्म) पर डाल दिया। जिस पर हो हल्ला शुरू हो गया।
क्या कहा मनोज मुंतशिर ने
तो चलिए हम आपको बताते हैं की आखिर मनोज मुंतशिर ने ऐसा क्या कह दिया जिस पर बवाल मचा है।
उन्होंने कहा “आज पूरे देश मे एक आवाज उठ रही है की महाराष्ट्र के छत्रपति सम्भा जी महराज नगर में बनी औरंगजेब की कब्र हटनी चाहिए। मै इस मांग के खिलाफ हूं।”
आगे कहते हैं “औरंगजेब की कब्र नहीं हटनी चाहिए कभी नही हटनी चाहिए क्यो?
जब हम हिन्दू श्री राम जन्मभूमी की लड़ाई कोर्ट में लड़ रहे थे, तो शांतिप्रिय समाज के कुछ लोग हमें ज्ञान देते थे। भगवान तो कड़ कड़ में है, फिर श्री राम मंदिर बनाने की जरूरत क्या है?
इस जमीन पर कोई अस्पताल, कोई स्कूल, कोई अनाथालय बनवा दो।”
मनोज आगे कहते हैं- ” मै भी भारत सरकार से विनती करता हूँ, औरगजेब की कब्र हटाने की जरूरत क्या है? उसके ऊपर शौंचालय बनवा दो। आखिर उस बद्जात हिन्दुओं के हत्यारे बादशाह की हड्डियां गलाने के लिए यूरिया और नमक तो हम सनातनी दान कर ही सकते हैं।”
फिर मनोज कहते हैं की “नशों में सूर्यवंशी स्वाभीमान था और है, सनातन से ही भगवा आसमान था और है। शिवाजी और राणा को पिता कहते हैं हम अपना हमारे बाप का हिन्दोस्तान था और है।” ” हर हर महादेव “